एमकॉम परीक्षा केंद्र खुलवाने की मांग
सिरोही. अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद ने कुलपति के नाम का ज्ञापन पीजी कॉलेज के प्राचार्य को सौंप कर एमकॉम का परीक्षा केंद्र खुलवाने की मांग की है। परिषद के जिला संयोजक एवं छात्रसंघ अध्यक्ष रेखा राजपुरोहित के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में बताया कि कॉलेज में एम कॉम का परीक्षा केंद्र नहीं होने पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एमकॉम की परीक्षा देने के लिए उदयपुर जाना पड़ता है। इस मौके जिला संयोजक मुकेश माली, जिला छात्रा सह प्रमुख पिंकी राजपुरोहित, नारायण चौधरी, आनंदसिंह, नरेंद्र कुमार, विनोद कुमावत, महिपाल, राहुल कुमार देवेंद्र वैष्णव मौजूद थे।