जिला अभिभाषक संघ के चुनाव आज
सिरोहीजिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के चार सदस्यों के वर्ष 2015 के लिए चुनाव शुक्रवार को होंगे। संघ के सचिव एडवोकेट विरेंद्र एम चौहान ने बताया कि मतदान प्रक्रिया के लिए एडवोकेट राजेंद्र कुमार शर्मा को चुनाव अधिकारी एवं अर्जुनकुमार रावल को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। अध्यक्ष पद के नामांकन पत्र प्रस्तुत करने से पूर्व यह सुनिश्चित करना होगा कि सक्रिय वकालत का अनुभव प्राप्त कर लिया है। अनुभव प्रमाण पत्र वर्तमान सचिव देने के लिए अधिकृत है। नामांकन प्रस्तुत करने से पूर्व यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्होंने मतदान का अधिकार प्राप्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए शुक्रवार सुबह 11 से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच 12 से 12.30 बजे तक नामांकन वापसी 12.30 से 1.30 बजे तक तथा मतदान दोपहर 2 से 5 बजे तक होंगे। मतदान के तुरंत बाद मतो की गणना की परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए मत पत्र में अंकित संबंधित पद के आगे जिसे मतदाता मत देना चाहे उस प्रत्याशी का नाम अंकित करना होगा।