पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीवन बीमा एवं बैंकों की दी जानकारी

जीवन बीमा एवं बैंकों की दी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही. राजकीयपीजी कॉलेज में गुरुवार को युवा विकास केंद्र के तत्वावधान में छात्रों के लिए जीवन बीमा एवं बैंक के रोजगार विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। जीवन बीमा के प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र देव सुमन ने जीवन बीमा के क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावनाओं को बताया। बीमा क्षेत्र में अभिकर्ता, सहायक, प्रशासनिक अधिकारी एवं विकास अधिकारी बनने के लिए न्यूनतम योग्यता एवं चयन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। इस क्षेत्र में कर्मचारी को प्राप्त होने वाले लाभांश के बारे में भी बताया। दूसरे व्याख्यान में इंडस बैंक मध्य प्रदेश के क्षेत्रीय प्रबंधक अर्पण जैन ने छात्रों को बैंकिंग क्षेत्र की जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय बैंक, ग्रामीण बैंक, कॉमर्शियल बैंक के संबंध में जानकारी दी।



इस मौके प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने बताया छात्रों को बीमा करवाते समय आवययक सावधानियां रखने के प्रति सचेत किया। बीमा एवं बैंक के क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हेमलता मेहता ने किया। कार्यक्रम में डॉ. नवनीत वर्मा, डॉ. रीना श्रीवास्तव, डॉ. शची सिंह, डॉ. रितेश पुरोहित डॉ. मीना जैन व्याख्याता मौजूद थे।