Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
वराड़ा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कल से
वराड़ागांव में 61वीं राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक 17 19 वर्ष छात्र-छात्रा प्रतियोगिता 14 से 19 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता को लेकर शारीरिक शिक्षकों का समूह रात दिन मैदान व्यवस्था में जुटा हुआ है। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए मैदान की साफ सफाई, मार्किंग, टेंट व्यवस्था, उपकरण आदि व्यवस्था को को अंतिम अंजाम दिया जा रहा है। इधर, प्रतियोगिता को लेकर टीमें पहुंचने लगी है। मंगलवार शाम तक अधिकतर टीमें पहुंच जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी गणपतलाल मीणा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर सोमवार को मैदान पर जाकर संपूर्ण व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके उपजिला शिक्षा अधिकारी दिनेशसिंह चौहान, संयुक्त संचालन समिति के आयोजक प्रधानाचार्य भंवरलाल पुरोहित, विद्यालय के शारीरिक शिक्षक यशपालसिंह खींची, शारीरिक शिक्षक जितेन्द्रसिंह चौहान, शारीरिक शिक्षक रतनसिंह शारीरिक शिक्षक आदि मैदान पर कार्य को अंतिम अंजाम दे रहे थे।
शारीरिक शिक्षक राजेन्द्रसिंह देवडा, शारीरिक शिक्षक अयुब खान, शारीरिक शिक्षक रघुवीरसिंह, शारीरिक शिक्षक अर्जुन रावल, शारीरिक शिक्षक ईश्वरसिंह, शारीरिक शिक्षक आदि मैदान पर कार्य को अंतिम अंजाम दे रहे थे।
सिरोही. प्रतियोगिता को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।