पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘बजट का आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान’

‘बजट का आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीजी कॉलेज में योजना मंच के तत्वावधान में प्रसार भाषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ राजकुमार ठठेरा ने योजना मंच की गतिविधियों का परिचय दिया। बजट एवं कर प्रावधान विषय पर आयोजित कार्यक्रम की मुख्य वक्ता जैनाब अली ने छात्रों को बताया कि देश का बजट आर्थिक विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान रखता है। बजट किसी भी सरकार की गत वर्ष की वित्तीय उपलब्धियों, भावी योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर प्रकाश डालता है। डॉ अशोक कुमार माथुर ने छात्रों को बजट एवं कर निर्धारण के संबंध में जानकारी प्रदान की।

सिरोही. पीजीकॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी।