पर्यावरण प्रदर्शनी लगाई
सिरोही| राजकीयउच्च माध्यमिक स्कूल पुराना भवन में विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी तथा जनसंख्या शिक्षा मेले का आयोजन स्कूल स्तर पर किया गया। स्कूल की कार्यकारी प्रधानाचार्य दयावंती ने बताया कि इसमें सेमीनार, वादविवाद, प्रादर्श विज्ञान क्विज प्रतियोगिता करवाई गई। वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में श्रवण कुमार प्रथम, इंद्र कुमार दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रजत दवे रहे। विपक्ष में महेंद्र कुमार प्रथम रहे। सेमिनार में भावेश माली प्रथम, प्रत्युश दोसी दूसरे तथा महेंद्र कुमार तीसरे स्थान पर रहे। विज्ञान क्विज में लीलाराम प्रथम, हिमांशु दूसरे तथा अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे।