- Hindi News
- स्कूलों में हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
स्कूलों में हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
सिरोही| राजकीयउच्च माध्यमिक स्कूल वेलांगरी में विधिक चेतना पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य पूर्णाशंकर रावल ने बताया कि विधिक सेवा के तहत वाद विवाद निबंध प्रतियोगिता में 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस मौके देवेंद्र कुमार वशिष्ठ, कन्हैयालाल मीणी, रणजीत चौहान, खेतसिंह कुम्पावत, कालूराम कुम्हार, अरविंद परमार, धवल मारु तथा प्रवीण कुमार ने विचार व्यक्त किए। इधर, राजकीय माध्यमिक स्कूल काकेंद्रा में विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष में निबंध एवं वाद विवाद पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि विधिक सेवा दिवस के निमित्त निबंध, वाद विवाद पोसटर प्रतियोगिता में 25 छात्रछात्राओं ने भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में धवल कुमार प्रथम, लेराराम दूसरे तथा भलाराम तीसरे स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में लता कुमारी प्रथम, डिम्पल दूसरे तथा तीसरे सथान पर सपना कुमारी रही। राजकीय माध्यमिक स्कूल पाड़ीव में हिन्दी पखवाड़े के तहत हिन्दी दिवस मनाया गया। इसमें कविता पाठ का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर वर्ग में हीराराम देवासी प्रथम, प्रवीण कुमार दूसरे तथा तीसरे स्थान पर आयशा बानो रही। जूनियर वर्ग में राजेश राणा प्रथाम, जगदीश दूसरे तथा तीसरे स्थान पर जितेंद्रसिंह रहे।