पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैंडपंप का कॉलोनीवासियों ने किया विरोध

हैंडपंप का कॉलोनीवासियों ने किया विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके वार्ड पच्चीस में पार्षद के मकान के पास खुद रहे हैंडपंप को लेकर मोहल्ले के लोगों में आक्रोश फैल गया। कॉलोनीवासियों ने खुदाई कार्य बंद करवा कलेक्टर को शिकायत की। कलेक्टर के निर्देश पर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने काम को रूकवा दिया। सार्दूलपुरा के वार्ड पच्चीस पार्षद मणी देवी के मकान के पास मंगलवार शाम को हैंडपंप खुदाई कार्य शुरु किया गया। इस पर मोहल्ले के लोगों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए तथा उन्होंने खुदाई कार्य बंद करवाया। वहां से वे सभी कलेक्टर के निवास पहुंचे।

उन्होंने लोगों की बात सुनते ही एसडीएम को मौके पर भेज हैंडपंप खुदाई कार्य बंद करवाने के निर्देश दिए गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम ओपी विश्नोई ने मौका मुआयना किया। उनके पहुंचने तक बोरिंग करने वाली मशीन वहां से जा चुकी थी। मोहल्ले के लोगों ने एसडीएम को बताया कि बोरिंग जिस स्थान पर खुदवाई जा रही है। वहां से मात्र डेढ़ सौ मीटर दूर पहले से ही हैंडपंप खुदा हुआ है। इसके अलावा उसी स्थान पर सड़क के दूसरे किनारे पर बिजली का पोल लगा होने से सड़क सकरी हो जाएगी। रात्रि चौपाल के दौरान खेतलाजी मंदिर के पास हैंडपंप खुदवाने की जगह निर्धारित की गई थी। एसडीएम विश्नोई ने बताया कि पत्रावली देखने के बाद निर्धारित स्थल पर हैंडपंप खुदाई कार्य करवाया जाएगा।