निबंध प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह
सूचनाएवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय की ओर से गुरुकुल महिला बीएड कॉलेज में ‘प्रधानमंत्री का शिक्षक दिवस के अवसर पर संबोधन एवं आपका अनुभव’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज स्टूडेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी फूलचंद गहलोत ने बताया कि शिक्षक ब\\\'चों का चरित्र निर्माण करते है एवं ब\\\'चे राष्ट्र का निर्माण करते है। शिक्षक को राष्ट्र निर्माण की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पूजा कुमारी, द्वितीय स्थान पर सोनल प्रजापत एवं तृतीय स्थान पर कमोद कंवर रही। विजेता प्रतिभागियों को क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय सिरोही की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके बीएड कॉलेज के प्रबंध निदेशक गोपालसिंह जोधा, प्राचार्य करुणा, प्राध्यापक दीपक धवल आदि उपस्थित थे।