पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिन दहाड़े रहवासी मकान से नकदी सामान चोरी

दिन दहाड़े रहवासी मकान से नकदी सामान चोरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके रुपखाना रोड स्थित एक मकान की छत से सरीए तोड़ नीचे उतर कर चोर करीब 12 हजार रुपए अन्य सामान चुरा ले गए। इस दौरान मकान मालिक के वापस घर लौटने पर चोर भाग निकले। रुपखाना रोड निवासी ज्योतिषाचार्य पटवारी प्रदीप दवे ने बताया कि उनके परिवार में मौत के कारण उनकी प|ी भीनमाल गई हुई थी। वे घर पर अकेले ही थे। सुबह करीब नौ बजे वे मकान के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा कर कार्यालय के लिए रवाना हो गए। दोपहर को घर आएं तो मुख्य दरवाजा नहीं खुला। जिस पर उन्होंने दरवाजे के पास बनी लाजी में से हाथ डाल कर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खोल कर अंदर पहुंचे तो उनके बैठक कक्ष की आलमारी खुली हुई थी तथा सामान बिखरा पड़ा था, जबकि रसोई की छत पर लगे दो सरिए टूटे हुए तथा आंगन में कचरा बिखरा हुआ था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। दवे ने बताया कि उनके मकान से करीब 12 हजार रुपए की नकदी समेत अन्य सामान ले गए।

खबरें और भी हैं...