पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अगले सप्ताह तक आंसर की, दो महीने में रिजल्ट होगा जारी

अगले सप्ताह तक आंसर-की, दो महीने में रिजल्ट होगा जारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माध्यमिकशिक्षा बोर्ड के पास सभी जिलों से रीट की ओएमआरशीट पहुंच चुकी है। बोर्ड अब आंसर-की की कवायद में जुट गया है। कोशिश है कि अगले सप्ताह तक रीट की आंसर-की जारी कर दी जाएगी। आंसर-की के बाद बोर्ड अभ्यर्थियों से सवालों को लेकर आपत्तियां भी मांगी जाएगी। इसके बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार आंसर-की के लिए अभी विश्लेषण कराया जाएगा। इसके बाद जारी होगी। बोर्ड चाहता है कि आंसर-की में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं रहे। क्योंकि आरपीएससी की ज्यादातर परीक्षाओं की आंसर-की पर आपत्तियां आती रही है। इससे परीक्षाएं अटकती रही है। हाल ही में, आरएएस परीक्षा-2013 का मामला भी कोर्ट में चल रहा है। बोर्ड का कहना है कि आंसर-की जारी होने के बाद दो महीने के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

60फीसदी अंक जरूरी होंगे : रीटमें पास होने के लिए 60 फीसदी अंक जरूरी हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि मेरिट ऊंची रहने की संभावना है।

पदोंका वर्गीकरण जल्द

रिजल्टकेबाद पदों का वर्गीकरण किया जाएगा। इसमें विषयवार पदों की संख्या घोषित की जाएगी। इसके बाद ही नियुक्तियां देने की कार्रवाई शुरू हो सकेगी। शिक्षा निदेशालय को पदों का वर्गीकरण करना है।

जिलापरिषद देंगी नियुक्ति

रिजल्टके बाद नियुक्ति दी जाएगी। यह नियुक्तियां जिला परिषदों के मार्फत दी जाएगी। बोर्ड रिजल्ट घोषित के बाद मेरिट के दायरे में आने वाले अभ्यर्थियों की सूची भेज देगा। हर जिले में 100 से 200 पद मिल सकते हैं।

खबरें और भी हैं...