कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु, आज होगा विवाहोत्सव
रामझरोखामैदान परिसर में आयोजित श्री देवी भागवत कथा को सुनने के लिए रोजाना श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। महामंडलेश्वर दिव्य मोरारी बापू ने प्रवचन सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमने लगते है। मोरारी बापू ने गुरुवार को सूतजी महाराज शक्ति उपासक महाराज की वशिष्ठ कथा ऋषियों को सुनाते हुए कहते है कि एक बार की बात है विश्वरथ विश्वामित्र नाम के राजा अपनी सेना के साथ वशिष्ठ महाराज के आश्रम पधारे, महाराज वशिष्ठ ने अपनी नंदिनी कामधेनू नामक गाय की कृपा से विश्वरथ की तैयारी की ऐसी सेवा की कि उसके समक्ष स्वर्ग का भी सुख तुच्छ रह गया। विश्वरथ नाम के राजा के मन में लालच गया, वो बलात नंदिनी को ले जाने लगा। नंदिनी के समझने के पश्चात नंदिनी ने अपने शरीर से दिव्य देहधारी सैनिक उत्पन्न किया और वो सैनिक विश्वरथ को पराजित कर अपने राज्य में वापस लौटने को मजबूर कर दिया। विश्वरथ विश्वामित्र के बड़े बड़े दिव्यास्त महाराज वशिष्ठ के शक्ति ब्रह्मदंड के आगे पराजित होंगे। महामंडलेश्यवर बापू ने बताया कि कल की कथा में श्रीकृष्ण विवाह महोत्सव देवी भागवत अंतर्गत कथानुसार मनाया जाएगा।
सिरोही. रामझरोखा मैदान परिसर में आयोजित श्री देवी भागवत कथा को सुनने के लिए रोजाना श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।