उड़वारिया में जन जागरूकता कार्यक्रम आज, तैयारियां पूरी
रेवदर| भारतसरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय सिरोही की ओर से पंचायत समिति के उडवारिया गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल परिसर में शुक्रवार को स्वावलंबन एक नई पहचान की ओर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके कलेक्टर वी. सरवन कुमार के मुख्य अतिथि, जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, विधायक जगसीराम कोली, उपजिला प्रमुख कानाराम चौधरी, उपखंड अधिकारी रामचंद्र गरवा, विकास अधिकारी हेमाराम चौधरी, सरपंच शारदा कुमारी, सीडीपीओ प्रतापसिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक अमरचंद रावल, आरएमजीबी शाखा प्रबंधक सिरोडी जयंतीलाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान जनजागरूकता कार्यक्रम में स्कल इंडिया, डिजिटल इंडिया, मुद्रा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, स्वच्छ भारत अभियान एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे उडवारिया गांव में रैली निकाल कर किया जाएगा। सुबह 11 बजे मुख्य जनचेतना कार्यक्रम, बैकिंग मेला, पोस्टल मेला, स्वास्थ्य मेला, प्रदर्शनी, प्रतियोगिता एवं आरएसएलडीसी, आरसेटी के द्वारा स्किल डेवलपमेंट के विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी देकर बेरोजगारों का प्रशिक्षण के लिए पंजीयन किया जाएगा।