पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हॉस्टल से गायब किशोर का एक सप्ताह बाद भी सुराग नहीं

हॉस्टल से गायब किशोर का एक सप्ताह बाद भी सुराग नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंधेरे में हाथ पांव मार रही पुलिस, परिजनों का रो रोकर हाल बुरा

भास्करन्यूज | सिरोही

शहरके एक हॉस्टल से गायब हुए किशोर का एक सप्ताह बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई है। जालोर जिले के आहोर निवासी किशोर ने चालू शिक्षा सत्र के तहत जुलाई माह में यहां हॉस्टल में प्रवेश लिया था। पिछले सप्ताह हॉस्टल से यह गायब हुआ था और परिजनों ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हॉस्टल के कमरे से उसका मोबाइल भी अपने कब्जे में लिया था, लेकिन आज तक कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी है। घर का चिराग गुम होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शहर के कृष्णापुरी में संचालित हॉस्टल से गत 3 फरवरी को सवेरे करीब 10 बजे संजय प्रजापत (16)पुत्र खेताराम निवासी आहोर बिना किसी को बताए हॉस्टल से बाहर चला गया। दोपहर तक उसके वापस नहीं लौटने पर हॉस्टल संचालक ने उसके परिजनों को सूचना दी। लेकिन वो आहोर भी नहीं पहुंचा। तब परिजनों ने सिरोही कोतवाली थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके कमरे से उसका मोबाइल अपने कब्जे में लिया। इस बात को पूरा सप्ताह बीच चुका है, लेकिन पुलिस अंधेरे में हाथ पांव मार रही है। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई सनोवर खां ने बताया कि संजय प्रजापत की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक सुराग हाथ नहीं लगा है।

ऐसा ही मामला हुआ था भेव गांव में

भेवगांव निवासी आकाश (12)पुत्र प्रेमाराम मेघवाल गत 6 जनवरी को ट्यूशन के बाद घर से गायब हुआ था। परिजनों ने तलाश की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चलने पर उसी दिन पुलिस थाना पालडी एम में गुमशुदगी दर्ज कराने गए, लेकिन पुलिस ने दर्ज नहीं की। इसके बाद अगले दिन सरपंच के भाई की सिफारश पर गुमशुदगी दर्ज हुई। लेकिन, पुलिस उसे ढूंढ नहीं सकी। 11 जनवरी को परिजनों ने एसपी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद 13 जनवरी को आकाश का शव बोरे में बंद अधजला कंकाल के रूप में मिला था। पुलिस आज तक मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। इस मामले में मेघवाल समाज ने 2 फरवरी को जिला प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी को ज्ञापन सौंपकर अगले 10 दिन तक मामले की जांच सीबीआई से नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी।

खबरें और भी हैं...