पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेपरलेस होंगे आरटीओ ऑफिस, तुरंत मिलेगा लाइसेंस

पेपरलेस होंगे आरटीओ ऑफिस, तुरंत मिलेगा लाइसेंस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरटीओऑफिस में लाइसेंस वाहनों की आरसी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद लोगों पर दस्तावेजों को बोझ कम हो जाएगा। ऑन लाइन आवेदन करने वाले लोगों को अब केवल ऑनलाइन आवेदन के समय प्रिंट होने वाली स्लीप और मूल दस्तावेज लेकर जाना होगा। दस्तावेजों की संबंधित अधिकारी जांच करके डाटा ऑनलाइन आगे समिट कर देगा। शुरूआत में यह व्यवस्था लर्निंग लाइसेंस पर शुरू की जा रही है। यह व्यवस्था शुरू होने के बाद आरटीओ-डीटीओ ऑफिस पेपर लेस हो जाएंगे। आवेदन करने के बाद भी आवेदक को ऑनलाइन आवेदन लोगों को वाहनों-लाइसेंस के दस्तावेज तलाशने की जरूरत नहीं पड़ेगी, उन्हें कंप्यूटर पर एक किलक करते ही डाटा उपलब्ध होगा। फर्जी लाइसेंस और वाहनों की आरसी पर अंकुश लगेगा।

ऐसेकर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन : ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदक को डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट ट्रांसपोर्ट डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन पर जाना होगा। यहां पर स्क्रीन पर लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन का ऑप्शन मिलेगा। इस पर किलक करने के बाद न्यू लर्निंग लाइसेंस पर जाना होगा। जहां पर आवेदक को नाम-पता, जन्म तारीख, ब्लड ग्रुप सहित अन्य जानकारी भरनी होगी। साथ में दस्तावेज, हस्ताक्षर और नवीनतम फोटो अपलोड करनी होगी। इसके बाद समय और फीस का भुगतान करना होगा। फार्म सबमिट के बाद एप्लीकेशन नंबर मिलेंगे। उसके आधार पर आरटीओ ऑफिस में आवेदक को डाटा मिलेगा। इसके बाद उन्हें तय तारीख और समय ऑफिस में जाना होगा। जहां पर आरटीओ इंस्पेक्टर मूल दस्तावेजों की जांच करके टच स्क्री पर एक्जाम देने के लिए समिट करेगा। सफल होने के बाद उन्हें हाथों-हाथ लर्निंग लाइसेंस दे दिया जाएगा।

कर सकते है ऑनलाइन आवेदन

^ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब ऑनलाइन लाइसेंस बनने से लोगों की समस्याएं काफी हल होगी। हालांकि, आरटीओ ऑफिस में स्टाफ की नहीं होने की वजह से थोड़ी परेशानी रही है, लेकिन विभाग की अच्छी पहल है। -कानसिंह परिहार, डीटीओ, सिरोही

ऑन लाइन आवेदन करने के बाद भी लोगों को संबंधित क्षेत्र के ऑफिस में ही जाना होगा। उन्हें सुविधा और मनमर्जी के ऑफिस में जाने का अधिकार नहीं होगा, जबकि पासपोर्ट में एक साल पहले क्षेत्राधिकार खत्म कर दिया है। इसके पीछे मंशा यह है कि फर्जी लाइसेंस और वाहनों की आरसी पर अंकुश लगेगा। परिवहन विभाग के अनुसार तैयारियां पूरी कर ली गई है। ऑनलाइन लाइसेंस बनने से लोगों की समस्याएं काफी हल होगी।

खबरें और भी हैं...