नगर परिषद के बोर्ड ही चुरा ले गए चोर
सिरोही| शहरमें राजीव नगर कॉलोनी में नगर परिषद की ओर से लगाए गए स्वामित्व के बोर्ड चोरी हो गए। लंबे समय से इस जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके तहत उच्च न्यायालय में भी मामला विचाराधीन है। पिछले दिनों नगर परिषद ने जमीन पर अपने चार बोर्ड लगाए थे, लेकिन कोई इन्हें चुरा ले गया। जिस पर आयुक्त ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।