सिरोही| विमलवाणी आयोजन समिति सिरोही की ओर से 14 फरवरी
सिरोही| विमलवाणी आयोजन समिति सिरोही की ओर से 14 फरवरी को संत प्रभाकर आचार्य विमल सागर सूरीश्वरजी महाराज के प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 14 फरवरी को सवेरे 10 से 11.30 बजे तक महाराज का प्रवचन होगा। इसमें वे धर्म संस्कृति और संस्कार विषय पर सारगर्भित व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम के आयोजन समाजसेवी मुकेश मोदी ने बताया कि कार्यक्रम आदर्श नगर में होगा। उन्होंने बताया कि विमलसागर सूरीश्वरजी महाराज का पहली बार सिरोही में आगमन हो रहा है। पांच दिनों चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में अन्य कार्यक्रम भी संपन्न होंगे। पांच दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में अन्य कार्यक्रम भी संपन्न होंगे।
आचार्य विमल सागर सूरिश्वर 14 को सिरोही में