पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरतरा स्कूल को दूसरी बार मिला अर्थियन अवार्ड

सरतरा स्कूल को दूसरी बार मिला अर्थियन अवार्ड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पर्यावरणके क्षेत्र में शानदार कार्य करने पर राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सरतरा को दूसरी बार अर्थियन अवार्ड मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी शीशराम ने बुधवार को स्कूल पहुंच कर स्टाफ स्टूडेंट्स को बधाई दी। यह अवार्ड भारत स्काउट गाइड, पर्यावरण शिक्षण केंद्र और विप्रो के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर दिया जाता है। सरतरा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी शीशराम ने जल और जैव विविधता की दोनों टीमों के स्टूडेंट्स, स्काउट टीचर सरूपाराम माली और प्रधानाचार्य राजेश बारबर का सम्मान किया। इस मौके डीईओ ने कहा कि एक छोटे गांव के स्कूल का राष्ट्रीय स्तर पुरस्कार के लिए चयन होना जिले और राज्य के लिए गर्व की बात है। यह सब सकारात्मक सोच और कड़ी मेहनत से संभव हो पाया है। इस दौरान डी वर्किंग डे मनाते हुए छात्र-छात्राओं को कृमिनाशक टेबलेट खिलाई गई। इस मौके शिक्षक सूर्यप्रकाश, मुकेश कुमार, गणपतराज, हनुमानप्रसाद, शरदसिंह, खेताराम, वीराराम, रणजीत कुमार, जितेंद्र सिंह, भुवनेश्वरप्रसाद, जोगसिंह आदि मौजूद रहे।

सिरोही. अर्थियन अवार्ड के साथ स्कूली बच्चे तथा अध्यापक।

खबरें और भी हैं...