सिरोही| बालिकाशिक्षा के प्रोत्साहन की दिशा में कार्यरत बालिका शिक्षा
सिरोही| बालिकाशिक्षा के प्रोत्साहन की दिशा में कार्यरत बालिका शिक्षा फाउंडेशन जयपुर की ओर से प्रदत्त गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कारों का वितरण बसंत पंचमी को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल सिरोही परिसर में समारोह पूर्वक किया जाएगा। प्रधानाचार्य गंगा कलावंत ने बताया कि इस वर्ष पुरस्कार वितरण समारोह प्रत्येक ब्लॉक पर आयोजित किया जाएगा।
इसमें सिरोही ब्लॉक स्तर की 41 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार दिया जाएगा। गार्गी पुरस्कार में 3 हजार रुपए राशि का चैक एवं प्रशस्ति पत्र तथा बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार में 5 हजार रुपए की राशि का चैक एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
बसंत पंचमी को गार्गी पुरस्कार वितरण