सिरोही| राजपुराबालदा के पास बुधवार अलसुबह करीब 2.30 बजे दूध
सिरोही| राजपुराबालदा के पास बुधवार अलसुबह करीब 2.30 बजे दूध से भरा एक टैंकर पलट गया। जिससे काफी दूध सड़क पर बह गया। इस हादसे के बाद इसी जगह पर तीन अन्य वाहन आपस में टकरा गया। हादसों में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि दूध का टैंकर बनास डेयरी पालनपुर से रवाना हुआ था। राजपुरा बालदा के समीप सामने अचानक गाय आने से टैंकर अनियंत्रित हो गया और पलट गया।
इसी दौरान सिरोही की तरफ से जा रहा एक ट्रक सड़क पर फिसलने लगा तो चालक ने उसे रोकने के लिए अचानक ब्रेक लगाए जिससे उसके पीछे रहा ट्रोला उससे जा भिड़ा, ट्रोला के पीछे सब्जी से भरी पिकअप ट्रोला के पीछे जा भिड़ी। इस प्रकार एक हादसे के बाद लगातार तीन अन्य वाहन आपस में टकरा गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया।
दूध से भरा टैंकर पलटा