पीएफए के 3 सदस्यों का प्रशिक्षण के लिए चयन
सिरोही | भारतसरकार की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर प्रशिक्षण के लिए सिरोही से पीपल फोर एनीमल्स संस्था के तीन सदस्यों का चयन भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की पशु कल्याण अधिकारी प्रशिक्षण में किया गया। प्रशिक्षण कर्नाटक के बेल्लारी में आयोजित हुआ था।
संस्था के अध्यक्ष चंद्रभान मोटवानी ने बताया कि पशु पक्षियों के रक्षा के लिए राजस्थान से सिर्फ सिरोही पीएफए संस्था से तीन सदस्यों का चयन हुआ हैं, जिसमें संस्था के सचिव अमित दियोल, उपाध्यक्ष पुखराज पी शाह सदस्य शांतिलाल माली ने बेल्लारी में प्रशिक्षण प्राप्त किया। संस्था के सदस्य अन्य पशु कल्याण सेवार्थ संस्थानों को जीव जंतु कल्याण संबंधित नियमों एवं पशु क्रूरता रोकने के लिए जानकारी से अवगत करवाएंगे।