प्रधान ने किया कार्यों का निरीक्षण
सिरोही| पंचायतसमिति प्रधान प्रज्ञा कुंवर देवड़ा ने ग्राम पंचायत वैलांगरी कृष्णगंज में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्यों का निरीक्षण किया। कृष्णगंज में एनीकट, नरेगा मंडोरिया नाडी खुदाई में मौके पर 15 मजदूर उपस्थित मिले। वैलांगरी में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत एनीकट निर्माण एवं वैलांगरी पीएचसी में निर्मित चबूतरे का अवलोकन कर उपस्थित सहायक अभियंता को कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश प्रदान दिए। निरीक्षण के दौरान हमीराराम, दीपा राजगुरु, सहायक अभियंता सुरेश सोनी, कनिष्ठ लिपिक प्रसिद्ध कुमार जैन, ग्राम सेवकअ चंदूलाल उपस्थित थे।