क्षत्रिय गोरक्षा शौर्य समागम को लेकर हुई बैठक
गोलोकतीर्थ नंदगांव में 14 फरवरी को प्रस्तावित क्षत्रिय गोरक्षा शौर्य समागम को लेकर क्षत्रिय गोरक्षा संघ की बैठक मंगलवार को डाक बंगला में संघ अध्यक्ष रतनसिंह तुरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में रघुनाथसिंह धामसीन ने कहा कि गो सेवा और गोरक्षा क्षत्रिय का प्रथम कर्तव्य है। रतनसिंह तुरा ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक क्षत्रिय बंधुओं को भाग लेने एवं परंपरागत वेशभूषा एवं शस्त्रों के साथ आने का आह्वान करते हुए कहा कि यह गोरक्षा समागम प्रदेश के प्रमुख संतों, क्षत्रिय राजघरानों, सामंतों, राजनेताओं तथा धर्मात्मा समाज, समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति में होगा। बैठक में दिलीप सिंह मांडानी एवं विरेंद्रसिंह चौहान ने गाय और क्षत्रियों के परस्पर संबंधों पर प्रकाश डाला। बैठक में डॉ. उदयसिंह डिंगार, नारायणसिंह वागसीन, गजेंद्रसिंह देवड़ा, राजेंद्रसिंह, भागीरथसिंह, सुरेंद्रसिंह, भंवरसिंह देवड़ा, नारायणसिंह, गणपतसिंह देवड़ा, कल्याणसिंह, महेंद्रसिंह राणावत, विरेंद्रसिंह चंपावत, दिग्विजयसिंह सहित काफी संख्या में प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में तहसीलवार प्रभारी बनाए गए।
सिरोही. डाक बंगले में आयोजित बैठक में चर्चा करते क्षत्रिय समाजबंधु।