पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शोभायात्रा में गूंजे हनुमान के जयकारे

शोभायात्रा में गूंजे हनुमान के जयकारे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके सुथारवास स्थित खत्री समाज के हिंगलाज माता मंदिर परिसर में बने हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार दो दिवसीय महोत्सव मंगलवार से शुरू हुआ।

आयोजन कमेटी सदस्य रोहित खत्री ने बताया कि दोपहर दो बजे शोभा यात्रा बैंड बाजे के साथ निकाली गई, जिसमें विधि-विधान मंत्रोच्चारण के साथ कलश, ध्वज दंड लाया गया, जिसमें समाज बंधुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया तथा महिलाओं ने भजन गाकर हनुमान जी के जयकारे लगाए। इसके बाद गणपति पूजन, कुलदेवी पूजन, धान्याधिवास आरती की गई। हवनात्मक लघु रूद्र यज्ञ महेंद्र खीमराज खत्री की ओर से किया गया। रात आठ बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन समाज के अमृत लाल दानजी खत्री की ओर से किया गया। इस मौके खत्री समाज बंधुओं में अध्यक्ष खुशवंत खत्री, कोषाध्यक्ष महेंद्र खत्री, कमेटी सदस्य ताराचंद खत्री, राजेंद्र खत्री, प्रदीप खत्री, रोहित खत्री, धीरज खत्री, समाज बंधु जितेंद्र आर खत्री, कपिल खत्री, कल्पेश खत्री, अंकित खत्री, तरुण खत्री, चंपत खत्री, लितिन खत्री, हरीश खत्री, मगन खत्री, कांतीलाल खत्री, राकेश खत्री, नरेंद्र आर खत्री, धनराज खत्री समेत समाज के लोग मौजूद थे।

सिरोही. कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...