पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेंशनर्स समाज की बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित

पेंशनर्स समाज की बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानपेंशनर्स समाज की आपात बैठक का आयोजन मंगलवार को पिंडवाड़ा उपशाखा अध्यक्ष जयशंकर व्यास की अध्यक्षता में किया गया। जिला सचिव करणसिंह राठौड़ ने बताया कि अमृतलाल सिंघी के अध्यक्ष पर आरोप लगाने असंवैधानिक भाषा का प्रयोग करने से आहत होकर पद से त्यागपत्र सौंपने के मामले को लेकर आपात बैठक बुलाई गई। जिसमें 22 में से 16 सदस्य उपस्थित हुए। वर्तमान अध्यक्ष सिंदल का त्यागपत्र सर्वसम्मति से अस्वीकृत किया गया, जबकि पूर्व अध्यक्ष अमृत सिंघी की ओर से सिंदल के खिलाफ की गई असंवैधानिक व्यक्तिगत टिप्पणी के लिए सदन में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

खबरें और भी हैं...