- Hindi News
- पाली हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
पाली हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
सिवानास्वर्णकार समाज ने पाली में हुई ज्वैलरी व्यवसायी की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सिवाना एसडीएम के रीडर लक्ष्मीनारायण को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि पाली में स्वर्णकार के साथ लूट जान से मारने वाले अज्ञात मुल्जिमान की ओर से प्राणघातक हमला कर दिया गया, जिसमें दीपक सोनी की मौत हो गई बचाव में आए दो छात्र नेता गंभीर रूप से घायल को गए। इस तरह भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सरेआम लूटमार गोलीमार मारने से स्थानीय सर्राफा व्यवसायियों में भय का वातावरण बना हुआ है। यह घटना पुलिस प्रशासन से लगाकर आमजन को हिलाने वाली है। इसे देखते हुए स्थानीय स्वर्णकार संघ ने अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिलाने की मांग की। इस दौरान श्याम सोनी, घनश्याम सोनी, ओमप्रकाश, रामरतन, भागीरथ, रामेश्वरलाल, रामस्वरूप, बाबूलाल, मीठालाल, महेंद्र एम, राधेश्याम, धर्मेंद्र, शांतिलाल, कांतिलाल, जगदीश, सुरेश रमेश आदि समाज के बड़ी संख्या में बंधु मौजूद थे।