पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मार्गो के नवीनीकरण के लिए 645 लाख रुपए की स्वीकृति

मार्गो के नवीनीकरण के लिए 645 लाख रुपए की स्वीकृति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिवानाविधायक हमीरसिंह भायल की अनुशंसा पर क्षेत्र के मुख्य मार्गों के नवीनीकरण एवं सड़कों के मिसिंग लिंक कार्यों पर लगभग 645 लाख रुपए के कार्य स्वीकृत किए गए।

निजी सचिव कोजराज सिंह ने बताया कि सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने विधानसभा में पीडब्ल्यूडी मंत्री से विशेष मांग रखकर मुख्य मार्गों का नवीनीकरण एवं मिसिंग लिंक के लिए सुझाव दिए थे। जिस पर उन्होंने तुरंत कई कार्यों के लिए स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने बताया कि नवीनीकरण मार्गों में अर्थंडी-खंडप 6 किमी सड़क मार्ग के लिए 90 लाख रुपए, सिवाना-गुड़ानाल 10 किमी सड़क मार्ग के लिए 150 लाख रुपए, मिठोड़ा-धनवा 7 किमी के लिए 105 लाख रुपए स्वीकृत किए। वहीं मिसिंग लिंक कार्य में खंडप से छियाली 4 किमी, बिजलिया से देवड़ा 4.5 किमी, बुरड़ से कम्मों का बाड़ा 1 किमी, डाबली से राखी, खंडप 600 मीटर, भाटा से भाव गिरी का मीठा मार्ग 1 किमी, चौधरियों की ढाणी से डाबली नाडी दाखां 900 मीटर के कार्य की स्वीकृति प्रदान की।