- Hindi News
- महामंडलेश्वर महेश्वरानंद महाराज आज मोतीसरा में
महामंडलेश्वर महेश्वरानंद महाराज आज मोतीसरा में
रमणिया. विश्वओमकार आश्रम जाडन जिला पाली के महामंडलेश्वर महेश्वरानंद महाराज शुक्रवार को सिवाना उपखंड के मोतीसरा गांव में आएंगे। समाजसेवी राणाराम गर्ग ने बताया कि सवेरे 9 बजे गर्ग ऋषि समाज की ओर से महामंडलेश्वर महेश्वरानंद महाराज का स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद 10.30 बजे मोतीसरा में धर्मसभा का आयोजन होगा। धर्मसभा को महामंडलेश्वर महेश्वरानंद महाराज संबोधित करेंगे। धर्मसभा में मोतीसरा सहित क्षेत्र के राखी, खंडप, मोकलसर, रमणिया, धीरा, भागवा से बड़ी संख्या में भक्त भाग लेंगे।