- Hindi News
- एक किलो अफीम का दूध पकड़ा, बाइक सवार फरार
एक किलो अफीम का दूध पकड़ा, बाइक सवार फरार
सिवाना पुलिस ने नाकाबंदी कर एक किलो अफीम का दूध बरामद करने में सफलता हासिल की। हालांकि इस कार्रवाई में अफीम का दूध परिवहन कर रहे बाइक सवार पहाड़ियों में भाग छूटे।
सिवाना थानाधिकारी सुमेरसिंह ने बताया कि मुखबिर से इत्तला मिली थी कि बाइक पर अफीम का दूध लेकर पीपली (राजसंमद) निवासी रामलाल पुत्र मुंशी बंजारा भाट कुसीप सरहद में आने वाला है। इस पर कांस्टेबल पदमपुरी के नेतृत्व में नाकाबंदी करवाई गई। इस दौरान सांईजी की बेरी क्षेत्र में बाइक पर दो जने आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे मामाजी का थान की ओर बाइक घूमाकर भागने का प्रयास करने लगे। पीछा करने पर बाइक एक किलो अफीम का दूध वहीं छोड़कर दोनों पहाड़ियों के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की है।