- Hindi News
- शहीद भगतसिंह जयंती पर बाैद्धिक प्रतियोगिता
शहीद भगतसिंह जयंती पर बाैद्धिक प्रतियोगिता
मोकलसर. स्थानीयआदर्श विद्या मंदिर स्कूल में शनिवार को शहीद भगतसिंह की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान मौखिक बौद्धिक प्रतियोगिता आयोजित हुई। बौद्धिक प्रमुख चैनाराम बामणिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कविता पाठ, चौपाई, श्लोक, गीत एवं विचार प्रस्तुतीकरण आदि का आयोजन हुआ। इससे पूर्व स्कूल स्टाफ की तरफ से शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। प्रचार प्रमुख रविंद्रसिंह सोढ़ा नेे बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों काे शरद पूर्णिमा पर सिवाना में आयोजित होने वाली संकुल स्तरीय मौखिक बौद्धिक प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्राचार्य मुकेश कुमार सुथार ने बताया कि इसके साथ ही स्कूल मं स्वदेशी जागरण सप्ताह का आयोजन भी किया जा रहा है। जागरण सप्ताह के दौरान प्रतिदिन प्रार्थना सभा में स्वदेशी उत्पादन की जानकारी दी जा रही है। इसके अंतर्गत प्रत्येक घर तक स्वदेशी जागरण पुस्तिका भी पहुंचाई जा रही है।