अंबेड़कर मिशन के बैनर तले धरना आज
अखिलभारतीय अंबेड़कर मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल अंबेड़कर ने बताया कि कुछ समय पूर्व सिवाना उपखंड में भारत र| बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने वाले असामाजिक तत्वों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं करने के कारण समाज में रोष व्याप्त है। इस संबंध में जिला मुख्यालय पर अखिल भारतीय अंबेडकर मिशन के बैनर तले महावीर पार्क में बैठक हुई। जिसमें विभिन्न सामाजिक संस्थाए उसके पदाधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक में निर्णय लिया कि जिला प्रशासन के समक्ष एक दिवसीय धरना देकर कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में अखिल भारतीय अंबेडकर मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल अम्बेड़कर, प्रदेश महासचिव मेघवाल समाज संघ मेवाराम बोस, एडवोकेट उतम पंवार, प्रदेश अखिल भारतीय अंबेडकर मिशन के प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान (महिला प्रकोष्ठ) शायर देवी मिशन के जिलाध्यक्ष लूणाराम गर्ग सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।