व्यक्ति के निखार के लिए शिक्षा जरूरी
श्रीश्रीयादेयुवा सेवा समिति तथा पूर्बिया प्रजापति विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को श्रीश्रीयादे माता मंदिर सिवांची पट्टी मायलावास चौराहे पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मदन प्रजापत, जिला उपभोक्ता मंच जालोर के न्यायाधीश दीनदयाल प्रजापत, व्याख्याता बाबूलाल प्रजापत, सिवाना महावीर इंटरनेशनल के जोन चेयरमैन पोकरराम प्रजापत, एडवोकेट हनुमानराम प्रजापत बाड़मेर तथा लेखाकार नेहरू युवा जालोर घेवरचंद खाखरलाई ने बतौर अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज श्रीश्रीयादे माता के मंदिर में दीप प्रज्जवलित कर किया गया। समारोह में 120 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति निखार लिए बहुत महत्वपूर्ण है। समाज के संपूर्ण विकास ही सीढ़ी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार बहुत आवश्यक है और संस्कारों से एक बेहतरीन युवा-पीढ़ी का निर्माण होता है। जिला उपभोक्ता मंच जालोरी के न्यायाधीश दीनदयाल प्रजापत कहा कि समाज में प्रतिभाओं का सम्मान करने से बालकों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। यही प्रतिस्पर्धा उन्हें उच्च पद तक ले जाती है।
व्याख्याता बाबूलाल प्रजापत तथा एडवोकेट हनुमानराम प्रजापत ने कहा कि व्यक्ति की सोच बड़ी होनी चाहिए तथा उच्च सोच वाला व्यक्ति अपना मुकाम बड़ी अासानी से प्राप्त कर लेता है। उन्होंने कहा कि समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें उचित मार्गदर्शन की जरूरत है। प्रजापत ने खुद की आपबीतियों की कहानी सुना कर अन्य छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने की सलाह दी। साथ ही गरीब तथा शिक्षा के मार्गदर्शन के लिए युवा टीम तैयार करने की भी सलाह दी।
महावीर इंटरनेशनल के जोन चेयरमैन ने समाज की कुरीतियां मिटाने के साथ बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि एक बालिका पढ़ने के साथ पीढ़ी तक शिक्षा की अलख जगती है। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र जालोर के लेखाकार घेवरचंद खाखरलाई सहित समाज बंधुओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम के अंत में समाज के भामाशाह की ओर से मंदिर परिसर में प्रसादी का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रीश्रीयादे युवा समिति के अध्यक्ष छगनलाल तेनगारिया, सचिव दिलीप निंदरवाल, उपाध्यक्ष सूजाराम, पारसमल, संरक्षक डालूराम