शपथ पत्र जमा कराने की आज अंतिम तिथि
महालक्ष्मी पाटोत्सव का आगाज आज से
भास्कर न्यूज | समदड़ी
महालक्ष्मीपाटोत्सव को लेकर सोमवार से दो दिवसीय सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आगाज होगा।
अध्यक्ष अशोक व्यास ने बताया कि महालक्ष्मी पटोत्सव के एक दिन पूर्व सोमवार को दोपहर रंगोली, मेहंदी मांडना प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पाटोत्सव के दिन मंगलवार को सवेरे यज्ञ एवं श्रीसुक्त का पाठ रात्री को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय भजन कलाकारों की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।