पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरीशचंद्र के आदर्शों से प्रेरणा लें : साध्वी

हरीशचंद्र के आदर्शों से प्रेरणा लें : साध्वी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके चौमुखा जैन मंदिर में चातुर्मास निमित विराजमान जैन साध्वी साहित्यरसाश्री सानिध्यरसाश्री आदि ठाणा की निश्रा जैन तपागच्छ संघ सिवाना के तत्वावधान में स्थानीय जैन न्याति भवन प्रांगण में रविवार को राजा हरीशचंद्र के नाट्य का मंचन किया गया। मंचन में जैन बालिकाओं ने राजा हरीशचंद्र, राणी तारामणी उनके पुत्र रोहिताशव सहित विभिन्न किरदारों को बखूबी से निभाते हुए दर्शकों को भाव-विभाेर कर दिया। वहीं जैन संगीतकार गजेंद्र एंड पार्टी शिवगंज की ओर से नाट्य के दौरान मधुर संगीत भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को आनंदित किया।

नाट्य के मार्फत राजा हरीशचंद्र के जीवन चरित्र पर रूपांतरण दृश्य पेश कर त्याग संघर्षमय जीवन जीने तथा न्याय और सत्य के पथ पर चलने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में जैन साध्वी साहित्यरसाश्री ने कहा कि हमें राजा हरीशचंद्र के आदर्शों पर चलने उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमेशा सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए, हमेशा सत्य की ही जीत होती है। दुख दर्दों से घबराकर न्याय सत्य अपनाकर जीवन को सफल बनाएं।

आयोजन के दौरान 15 दिसंबर को बल्लारी में दीक्षा अंगीकार करने जा रही मुमुक्षु शिल्पा पुत्री मीठालाल बालड़ सिवाना का तपागच्छ संघ सिवाना के धींगड़मल टीमरेचा, प्रकाश कुमार भंसाली, केवलचंद गुलेच्छा महेंद्र बागरेचा की ओर से बहुमान किया गया। इस अवसर पर झनकारमल चौपड़ा, डीसी चौपड़ा, दीपचंद चौपड़ा किशोर कुमार गुलेच्छा मौजूद थे। मंच संचालन प्रकाश भंसाली ने किया।

सिवाना. राजाहरीशचंद्र नाट्य मंचन करते कलाकार उपस्थित श्रद्धालु।