पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदर्श विद्या मंदिर स्कूल भवन का लोकार्पण 25 को

आदर्श विद्या मंदिर स्कूल भवन का लोकार्पण 25 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदर्शविद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय के भवन का लोकार्पण समारोह 25 सितंबर को दोपहर 3 बजे स्थानीय रामदेव नगर समदड़ी रोड परिसर में तारातरा मठ के महंत स्वामी प्रतापपुरी महाराज के सानिध्य में आयोजित होगा।

प्रधानाचार्य नरेंद्र व्यास ने बताया कि कार्यक्रम में सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे अध्यक्षता जवेरीलाल कवाड़ करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य नंदलाल भी उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के बताैर सिवाना एसडीएम गोमती शर्मा, उद्योगपति अशोक कुमार सिंघवी सरपंच जमनादेवी मौजूद रहेंगे।