- Hindi News
- गौ रक्षा फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरफ्तार
गौ रक्षा फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरफ्तार
सिवाना. कस्बेमें गौ-रक्षा जन-जागृति सम्मेलन में भाग लेने आए गौ रक्षा कमांडो फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह राजपुरोहित निवासी रमणिया को सिवाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाधिकारी सुमेरसिंह राठौड़ ने बताया कि गुरुवार दोपहर में सम्मेलन आयोजन के बाद सुरेंद्रसिंह राजपुरोहित को गिरफ्तार किया गया। राठौड़ ने बताया कि सुरेंद्रसिंह छिपावड़ थाना जिला हरड़ा (मध्यप्रदेश) का वांछित आरोपी है तथा लंबे समय से फरार चल रहा था। उनके विरुद्ध छिपावड़ थाना जिला हरड़ा में पथराव, आगजनी, तोड़-फोड़, जानलेवा हमला सरकारी कर्मचारियों पर हमला सहित कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। लंबे समय से फरार होने के कारण मध्य प्रदेश के औरंगाबाद रेंज पुलिस आईजी की ओर से इस आरोपी पर 15 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। राठौड़ ने बताया कि हरड़ा मध्यप्रदेश एसपी की ओर से रवाना की गई पुलिस टीम को आरोपी को सुपुर्द किया गया।