- Hindi News
- विद्यार्थियों पर भारी स्कूलों में रिक्त पड़े पदों की मार
विद्यार्थियों पर भारी स्कूलों में रिक्त पड़े पदों की मार
129गांवों के केंद्र उपखंड मुख्यालय सिवाना पर उच्च शिक्षा के बड़े स्कूल राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल तथा बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में वर्षों से सृजित पदों पर शिक्षकों शिक्षिकाओं की नियुक्तियां नहीं होने से हर साल शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। साथ ही उच्च शिक्षा के लिए कस्बे सहित दूर-दराज के गांवों से आने वाले छात्र-छात्राओं के भविष्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
लगातार अभिभावकों की मांग के बावजूद स्थानीय चुनिंदा जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षा विभाग अधिकारियों की ओर से कारगार कदम नहीं उठाने के कारण उच्च शिक्षा की गुणवत्ता का बंटाधार हो रहा है तथा मजबूरन छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के अन्यत्र जगह जाने पर विवश होना पड़ रहा है।
यहहै रिक्त पदों की स्थिति
स्थानीयउपखंड मुख्यालय पर राउमावि में प्रिंसीपल का सृजित पद दो साल से रिक्त होने तथा चलताऊ रवैया अपनाए जाने से शिक्षण व्यवस्था रामभरोसे हैं। वहीं कुल 16 सृजित व्याख्याताओं के पदों में से 10 पद रिक्त पड़े हैं। जिसमें दो पद अंग्रेजी व्याख्याता के 15 साल से रिक्त हैं। सात साल से भूगोल व्याख्याता का पद रिक्त है। शेष 7 पद भी 4 से रिक्त हैं। एक चपरासी, एक लेब बॉय, एक लेखा सहायक के पद भी रिक्त हैं। इससे भी ज्यादा खराब स्थिति बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल की है। जहां स्कूल खुले 40 साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक बालिकाओं के लिए कला संकाय ही उपलब्ध हैं। मांग के बावजूद भी अभी तक वाणिज्य विज्ञान संकाय नहीं खोले जाने के कारण छात्राओं को छात्रों के साथ अध्ययन करना पड़ रहा है या फिर मजबूरन कला संकाय में ही पढ़ने अन्यत्र जाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। रिक्त पदों की बात करें तो एक मात्र उपलब्ध कला संकाय में लंबे समय से तीनों विषयों के व्याख्याताओं सहित सृजित पांचों पद रिक्त है। वहीं शारीरिक शिक्षक का रिक्त पद ही समाप्त कर देने से छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी पिछड़ना पड़ रहा है।
आंदोलनप्रदर्शन के बावजूद भी कार्रवाई नहीं
छात्र-छात्राओंएवं अभिभावकों की ओर से समय-समय पर रिक्त पद भरने तथा बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में अतिरिक्त संकाय खोलने की मांग को लेकर कई बार चुनिंदा जन प्रतिनिधियों से पैरवी की मांग की तथा धरना प्रदर्शन चक्का जाम भी किया। लेकिन हर बार प्रशासनिक स्तर पर आश्वासन देकर चलताऊ रवैया ही अपनाए रखे जाने से उच्च शिक्षा उ