पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौ रक्षा जन जागृति सम्मेलन कल

गौ रक्षा जन जागृति सम्मेलन कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गौ रक्षा जन जागृति सम्मेलन कल

सिवाना.कस्बेके राउमावि प्रांगण में गुरुवार सवेरे 11 बजे गौ रक्षा जन जागृति सम्मेलन का आयोजन गौ भक्त मंडल एवं जय श्रीराम नवयुवक मंडल सिवाना के तत्वावधान में होगा। प्रवक्ता के अनुसार सम्मेलन में गौ रक्षा कमांडो फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएस टाइगर राजपुरोहित बतौर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होंगे। सम्मेलन अभयधाम के गादीपति गोपालराम महाराज के सानिध्य में होगा। इस मौके पर विधायक हमीरसिंह भायल, एसडीएम गोमती शर्मा, पूर्व प्रधान मूलसिंह भायल आदि मौजूद रहेंगे। सम्मेलन के प्रचार-प्रसार के लिए गौ भक्त जय श्रीराम मंडल के कार्यकर्ता गांवों में जुटे हुए हैं।

फूलणगांव में मिनी बैंक शुरू

मोकलसर.सिवानाउपखंड के सांवरड़ा ग्राम पंचायत के राजस्व गांव फूलण में स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर की मिनी शाखा खुलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। संचालक भीखाराम विश्नोई ने बताया कि मिनी बैंक में पेंशन भुगतान, जन धन योजना, भामाशाह योजना के लाभ के लिए खाते खोले जाएंगे। यहां दस हजार तक की लेनदेन एसबीबीजे से संबंधित सभी कार्य होंगे। लिंक शाखा से भीड़ की वजह से बार-बार चक्कर लगाने से निजात मिलने पर ग्रामीण बहुत खुश है।

अनियमितसफाई से मोहल्लेवासी परेशान

जसोल.कस्बेके वार्ड नंबर 19 20 में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था नहीं होने से वार्डवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नियमित सफाई को लेकर कई बार ग्राम पंचायत को अवगत करवाया, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। मोहल्लेवासी सांवलराम माली, मोहनलाल घांची, मेलाराम प्रजापत, पीराराम प्रजापत आदि ने बताया कि मोहल्ले में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं और नालियां अटी पड़ी है। गंदगी के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे मोहल्लेवासियों को मौसमी बीमारियों का भय सता रहा है।

मेघवालसमाज की बैठक आज

सिवाना.मेघवालसमाज सिवाना की उपखंड स्तरीय बैठक का आयोजन बुधवार को खाखरलाई रोड अंबेडकर उद्यान में होगा। यह जानकारी राणाराम गर्ग ने दी।