- Hindi News
- हिंदी पखवाड़े के तहत सामान्य ज्ञान परीक्षा आयोजित
हिंदी पखवाड़े के तहत सामान्य ज्ञान परीक्षा आयोजित
स्थानीयराजस्थान पब्लिक स्कूल प्रांगण में मंगलवार को हिंदी पखवाड़े के तहत सामान्य ज्ञान परीक्षा अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सामान्य ज्ञान परीक्षा में कक्षा चौथी से कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सामान्य ज्ञान परीक्षा में उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान पर संजना देवड़ा, द्वितीय स्थान पर महेंद्र जांगिड़, अमान पठान, ऊषा जांगिड़, तृतीय स्थान पर श्याम कुमार ने प्राप्त किया। वहीं प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान पर नागेश कुमार, द्वितीय स्थान पर कमलेश कुमार तृतीय स्थान खुशबू प्रजापत ने प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल के संस्था प्रधान अफजल खां पठान ने पुरस्कार देकर सम्मान किया। पठान ने कहा कि छात्र-छात्राएं कड़ी मेहनत के साथ भविष्य में आगे तथा समय-समय पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में मेहनत के साथ अव्वल स्थान प्राप्त करें। इस मौके पर अध्यापक गोपाल कुमार, विशनाराम, प्रियंका कुमारी, रामप्यारी, कल्याणसिंह ने परीक्षा के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।