- Hindi News
- राशनकार्ड में त्रुटियां, उपभोक्ता परेशान
राशनकार्ड में त्रुटियां, उपभोक्ता परेशान
गत छह माह पूर्व नए राशनकार्ड वितरण के दौरान सैकड़ों उपभोक्ताओं के गलत बनकर आए राशनकार्ड के चलते उपभोक्ता भारी परेशानियां उठाते हुए सरकारी अनुदानित योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। वहीं गलत राशनकार्ड को सही करवाने के लिए ग्राम पंचायत से लेकर पंचायत समिति कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन कहीं से भी उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाने के कारण गरीब पिछड़े वर्ग के ग्रामीण उपभोक्ता परेशान हैं।
यहहै मामला-
गतछह माह पूर्व सिवाना पंचायत समिति की 40 ग्राम पंचायतों में राशनकार्ड बनाने वाली एजेंसी जिला रसद विभाग बाड़मेर की ओर से ग्राम पंचायतों के माध्यम से नए राशनकार्ड वितरण करवाए थे। ठेका कंपनी गुजरात इंफोसिस कंपनी की ओर से राशनकार्डों में सैकड़ों गलतियां की गई। बीपीएल कार्ड धारक के एपीएल स्टेट बीपीएल धारक के अंत्योदय कार्ड तथा अंत्योदय कार्य धारक के स्टेट बीपीएल कार्ड गलत ढंग से बनकर गए। गत छह माह से ये उपभोक्ता विभिन्न ग्राम पंचायतों में गलत राशनकार्ड सही करवाकर पुन: बनाने को लेकर चक्कर काट रहे हैं, लेकिन वर्तमान में ग्राम पंचायतों के पास राशनकार्ड सुधारने नया बनाने का अधिकार नहीं होने के कारण उपभोक्ता भटक रहे हैं।
अनुदानितलाभ नहीं
गलतराशनकार्ड धारकों को पूर्व की भांति बीपीएल, स्टेट बीपीएल, अंत्योदय योजना में नाम होने के बावजूद राशनकार्ड के अभाव में उन्हें अनुदानित गेहूं से वंचित रहना पड़ रहा है। राशन विक्रेताओं की ओर से उपरोक्त उपभोक्ताओं से राशनकार्ड लाने पर गेहूं देने की बात कहने से उपभोक्ता परेशान है तथा राशनकार्ड के सुधार के लिए छह माह से भटक रहे हैं।
शेषपेज 16 पर
पंचायतोंके पास नहीं है अधिकार-
गलत राशनकार्ड में सुधार कार्य एवं नए राशनकार्ड बनाने का अधिकार वर्तमान में ग्राम पंचायतों के पास नहीं है। ये कार्य अब जिला रसद विभाग के जिम्मे होने से ग्राम पंचायत प्रशासन इस कार्य से पल्ला झाड़ रहे हैं। सुधार कार्य के संबंध में लिखित आवेदन जिला रसद विभाग को भेजे जा चुके हैं।
लाभ से वंचित-
मैं स्टेट बीपीएल चयनित हूं। मेरे गलत ढंग से अंत्योदय राशनकार्ड बनकर आने से मुझे पूर्व की भांति स्टेट बीपीएल के तहत राशनकार्ड के गेहूं नहीं मिल पा रहा है। सुधार के लिए चक्कर काट रहा हूं।
- धुडाराम मेघवाल, स्टेट बीपीएलधारी।
राशनकार्ड व्यवस्था सुधार को लेकर सरकार