पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में चोरी की वारदात का खुलासा, एक गिरफ्तार

अस्पताल में चोरी की वारदात का खुलासा, एक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिवानापुलिस ने गत दस माह पूर्व धारणा गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में हुई चोरी का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी सुमेरसिंह राठौड़ ने बताया कि गत दस माह पूर्व उप स्वास्थ्य केंद्र धारणा की एएनएम सुमनदेवी ने चोरी का मामला दर्ज करवाया था। जिस पर पादरु चौकी प्रभारी भाखरसिंह, कांस्टेबल घमंडाराम, जामीन खां, पदमपुरी की टीम ने संयुक्त प्रयास कर चोरी के आरोपी दलपतसिंह पुत्र नरसिंह रावणा राजपूत निवासी धारणा को गिरफ्तार किया। आरोपी से पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरी की वारदात करना कबूल किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और चोरियां खुलने की संभावना है।

13बीएलटी-12 सिवाना. पुलिस की गिरफ्त में चोरी का आरोपी।