आवारा पशुओं के आतंक से किसान परेशान
मोकलसर. सिवानाउपखंड के भाखरड़ा बेल्ट में इन दिनों सुअरों का आतंक बढ़ने के कारण किसानों की खड़ी फसलों का नुकसान पहुंच रहा है। पिछले दिनांे अच्छी बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी थी, लेकिन फिलहाल सुअरों ने बाजरा, मूंग, मोठ ग्वार आदि को नष्ट कर दिया है। इससे किसान परेशान हैं। बेल्ट के धीरा, मांगी, सैला, जिनपुर, मुंबारी, कुंडल, पादरु, पऊ, ईटवाया आदि गांवों में सुअरों का आतंक किसानों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। प्रशासनिक स्तर पर इनके धरपकड़ को लेकर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीण प्रवीण सिंह पादरु लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि सुअर खड़ी फसल को गिरा देते हैं। साथ ही सुअरों को खेत से बाहर निकालने का प्रयास करने पर वे किसानों पर हमला कर देते हैं।