पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक ने किया भाखरड़ा बेल्ट का दौरा, सुनी समस्याएं

विधायक ने किया भाखरड़ा बेल्ट का दौरा, सुनी समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिवानाउपखंड के भाखरड़ा क्षेत्र के तेलवाड़ा, भागवा वी, भागवा आर, धरबला, कुम्हारों की ढाणी, काठाड़ी रमणिया क्षेत्र का रविवार को सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने दौरा किया। इस दौरान भायल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और समाधान का भरोसा दिलाया।

धरबला के ग्रामीण विक्रमसिंह भायल, देवाराम प्रजापत, नींब सिंह ने पिछले दस दिनों से बिजली की समस्या बताई। जिस पर विधायक भायल ने डिस्कॉम एईएन को तुरंत बिजली सेवा बहाल करने के निर्देश दिए।

काठाड़ी सरपंच प्रेमसिंह बालावत ने राप्रावि सुमेर सिहं की ढाणी काठाड़ी का एकीकरण निरस्त करने, रामावि सुमेरसिंह की ढाणी में कक्षा कक्ष निर्माण की मांग की। रमणिया में विधायक ने भामाशाह बाबूजी महाराज राजपुरोहित के घर पहुंच कर गंगा प्रसादी कार्यक्रम में भाग लिया। भायल के साथ भाजपा कार्यकर्ता भवानीसिंह, जोगाराम माली, पारस लुहार आदि मौजूद थे।

भामाशाहशिविर का निरीक्षण किया

विधायकभायल ने काठाड़ी ग्राम पंचायत के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर प्रभारी तहसीलदार प्रकाशचंद्र अग्रवाल से शिविर के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सरपंच प्रेमसिंह बालावत, वार्डपंच वेला राम प्रजापत खेतसिंह, मुकनवन, गणपतसिंह, डूंगरराम बाजक, भंवराराम राणा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

नारायणगिरीमहाराज ने लिया आशीर्वाद

सिवानाउपखंड की छप्पन की पहाडिय़ों में स्थित गोगाजी धाम तेलवाड़ा में नवरात्रि पर आयोजित यज्ञ एवं अनुष्ठान महंत नारायणगिरी महाराज के सानिध्य में चल रहे हैं। जिसमें सम्मिलित होते हुए विधायक हमीरसिंह भायल ने नारायणगिरी महाराज से आशीर्वाद लिया और यज्ञ में सर्व मंगल की कामना के साथ आहुतियां दी।

रमणिया. तेलवाड़ामंदिर में पूजा-अर्चना करते विधायक भायल।