सूने मकान में ताले टूटे
सिवाना. कस्बेके मोचियों की वास में एक स्थित सूने मकान में शुक्रवार रात्रि के दरम्यान अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि चोरी हुए सामान की पुख्ता जानकारी नहीं लग पाई है, क्योंकि मकान मालिक अपने परिवार सहित व्यापार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। इसलिए थाने में भी अभी तक चोरी का मामला दर्ज नहीं है। जानकारी के अनुसार फूलचंद पुत्र धींगड़मल जैन का मकान मोचियों की वास में आया हुआ है और मकान मालिक अपने परिवार के साथ व्यापार के लिए बाहर रहते हैं। सूने मकान में शुक्रवार रात्रि के दरम्यान ताले तोड़कर कर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के दौरान चोरों ने पूरे सामान को इधर-उधर बिखेर कर दिया। पड़ोसी के मार्फत सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
सिवाना. चोरयूं बिखेर गए सामान।