पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश सेवा का माध्यम स्काउट गाइड : भायल

देश सेवा का माध्यम स्काउट-गाइड : भायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ सिवाना का द्वितीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को समारोहपूर्वक हुआ।

मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान मूलसिंह भायल ने कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से देश की सेवा की जा सकती है। प्रशिक्षण में निश्चित रूप से स्वयं सेवक तैयार हुए होंगे, जो राष्ट्रीय सेवा में अपना योगदान देंगे। अध्यक्षता बीईईओ सोना राम गर्ग ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी, पुखराज खारवाल, समदड़ी नायब तहसीलदार मोटाराम मेघवाल आदि मौजूद थे। तीन दिवसीय शिविर में चुन्नीलाल, गणेशाराम बुनकर, रतन की ओर से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सचिव हेमराज सोनी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इससे पूर्व चौथे दिन रामावि कोटड़ी में फ्लेग होस्टिंग के साथ शिविर शुरू हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी अध्यक्षता हनवंतसिंह लालिया ने की। संघ सिवाना के सचिव हेमराज सोनी ने बताया कि पूर्व विधायक ने बालचरों की ओर से किए गए नवाचारों को जीवन में उतारने स्काउट से ग्रामीणजनों को सीखने की सीख दी।

प्रशिक्षण में वन विहार, कैंप क्राफ्ट, गेजेट्स, पिट्स, प्राथमिक उपचार, ले आउट, स्टैंड, खाना बनाना, विभिन्न प्रकार की गांठें, पायनियरिंग, दिशाओं का ज्ञान, अनुमान लगाना, खोज के चिह्न, लॉग बुक, संघारण, ट्रुप मीटिंग, योग्यता वृद्धि, ध्वज शिष्टाचार, प्रार्थना सभा, सर्वधर्म प्रार्थना, हाइक, परंपरागत चिह्न, जल संरक्षण, दक्षता बैज, व्यायाम, नशा मुक्ति आदि प्रशिक्षण ट्रेनिंग काउंसलर प्रशिक्षकों ने दिए। प्रशिक्षकों में केसा राम बामणिया, चुन्नीलाल मीणा, रतनाराम राणा, मसराराम, शेरसिंह जोधा, चेलाराम भार्गव, गणेशाराम बुनकर, हेमराज सोनी आदि मौजूद थे। स्काउट यूनिट लीडर मीठालाल गर्ग, नवरतन स्वर्णकार, शैतानसिंह भाटी, जबर सिंह, अोमाराम, जगदीश खत्री, सोहनलाल, भवानीसिंह, जोग सिंह, सोहनपुरी, नृसिंगपुरी आदि की उपस्थिति में प्रशिक्षण निर्बाध गति से चल रहा है। संस्था प्रधान राजेंद्र कुमार जांगिड़ ने आभार व्यक्त किया। ग्रामीण माना राम चौधरी, हड़मानराम जीवाराम आदि मौजूद थे।

समदड़ी. शिविरके चौथे दिन ध्वजारोहण करते अतिथि।