- Hindi News
- शिविर में अव्यवस्थाएं हावी, ग्रामीण परेशान
शिविर में अव्यवस्थाएं हावी, ग्रामीण परेशान
ग्रामपंचायत खंडप के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर भामाशाह योजना के तहत लगे पांच दिवसीय शिविर के पहले दिन अव्यवस्थाएं हावी होने से शिविरार्थी परेशान रहे। शिविर में खंडप सहित जालमपुरा के लोगों ने उत्साह से भाग लिया तथा भामाशाह कार्ड बनवाए। सिवाना उपखंड के खंडप गांव के लोगों के बायोमेट्रिक्स कार्ड प्रदान करने महिलाओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा देने वाली इस योजना की जानकारी समाज कल्याण अधीक्षक हेमाराम जरमल ने दी।
इस दिन 135 आवेदन धारकों को भामाशाह कार्ड बनाने के लिए टोकन दिए गए। शिविर में 8 भामाशाह मशीने 3 आधार कार्ड बनवाने की मशीनें राशन कार्ड में त्रुटि ठीक करना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भौतिक सत्यापन तथा निशक्तजन सर्वे का कार्य किया जा रहा है।
इस दौरान समदड़ी तहसीलदार बद्रीदान चारण ने शिविर का निरीक्षण किया। नामांकन होने वाली महिलाओं के बैंक खाता नहीं होने पर उनका बैंक खाता खोलने एवं सत्यापन कार्य में विलंब नहीं करने की हिदायत दी। चारण ने उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि योजनाओं के लाभ महिला मुख्य का शुल्य बैलेंस पर मौके पर ही बैंक अधिकारियों की ओर से बैंक में उसका खाता खोला जाएगा।
साथ ही भामाशाह कार्ड परिवार की पहचान बनाने का महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा। उन्होंने बताया कि भामाशाह नामांकन के लिए ग्राम पंचायत खंडप में लगे। शिविर में राशन कार्ड, आचार पहचान, कार्ड, बीपीएल कार्ड, बैंक डाकघर की पास बुक, जाति प्रमाण पत्र, नरेगा जॉब कार्ड, बिजली पानी के बिल आदि में जो भी उपलब्ध हो उसको शिविर में साथ लाएं। शिविर में समाज कल्याण अधीक्षक हेमाराम जरमल, छगनलाल, हेल्प डेस्क पर चंपालाल, सरपंच मदनसिंह भाटी, पहला सत्यापक ग्रामसेवक आमसिंह भायल, पटवारी जितेंद्र कुमार, रोजगार सहायक यशवंत सिंह सोलंकी, कनिष्ठ लिपिक सूजाराम, सहायक प्रभारी इंद्रमल देवड़ा, एबीईईओ सिवाना सहित अनेक विभागों के कर्मचारी मौजूद थे।
एककौने में रखे बोर्ड
शिविरमें ग्रामीणाें की जानकारी में लिए विभिन्न काउंटर लगाए गए थे। मगर काउंटरों पर किसी भी तरह की जानकारी के लिए कोई भी बोर्ड नहीं लगा था। ऐसे में ग्रामीणों को जानकारी के अभाव में इधर-उधर भटकना पड़ा। ग्रामीण संबंधित काउंटर के लिए एक-दूसरे से जानकारी प्राप्त करते नजर आए। शिविर के लिए लाए गए बोर्ड एक कोने पर पड़े नजर आए।
खंडप. ग्रामीणों की जानकारी के लिए लाए बोर्ड एक