पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोतीसरा राखी में किसान क्लबों का उद्घाटन

मोतीसरा राखी में किसान क्लबों का उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबेडकरग्रामीण युवा विकास संस्थान मोकलसर की ओर से राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से ग्राम पंचायत मोतीसरा राखी में गोपाल किसान क्लब रामदेव किसान क्लब का शुक्रवार को उद्घाटन समारोहपूर्वक हुआ। कार्यक्रम में नाबार्ड जिला विकास प्रबंधक बाड़मेर माणकचंद रेगर बतौर मुख्य अतिथि अध्यक्षता ग्रामसेवक महेंद्रसिंह ने की। वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में कृषि अधिकारी खुशीराम चौधरी मुख्य कार्यकारी डूंगरराम प्रजापति मौजूद थे।

मुख्य कार्यकारी प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके बाद अतिथियों का साफा एवं माल्यार्पण से स्वागत किया गया। प्रजापति ने बताया कि संस्थान नाबार्ड के सहयोग से कुल 27 किसान क्लबों का उद्घाटन कर किसानों को कृषि विशेषज्ञों पशु चिकित्सकों की ओर से समय-समय पर किसानों को नई वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी देकर लाभान्वित करवाना तथा जागरूक करने कार्य कर रही है। कृषि विशेषज्ञ खुशीराम चौधरी ने कहा कि किसान भाई को सर्वप्रथम अपने खेत की मिट्टी की जांच अवश्य ही करवानी चाहिए। जिससे पता चले की जमीन किस चीज की कमी हैं। उपजाऊ बनाकर अधिक उत्पादन प्राप्त कर सके बीज बोने से पूर्व बीजों का उपचार करना जरूरी है। बाजरा फसल में जोगिया रोग नहीं होगा फसलों पर कीट प्रकोप लगने पर देशी दवाई घर पर ही बनाकर स्प्रे कर सकते हैं। बाजार से दवाइयां लानी की जरूरत नहीं है, खेती की जानकारी के लिए किसान काल से निशुल्क बातचीत कर सकते है किसानों को खेत तलाई योजना, सामुदायिक जल स्रोत पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी गई। थ्रेसर पर 40 हजार सीड्स पर 50 प्रतिशत सब्सीडी टोटोवेटर पर 40 हजार अनुदान की जानकारी दी।







मुख्य अतिथि माणकचंद रेगर ने अपने संबोधन में कहा कि किसान क्लब किसानों का एक प्लेट फार्म है। क्लब में किसान कृषि से संबंधित बातचीत कर सकते है। किसान क्लब की माह में एक बार बैठक होनी जरूरी है। बैंक का साहुकार व्यक्ति ही क्लब का सदस्य बन सकता है। किसान क्लब के मार्फत कोई भी कार्य गांव में करवा सकते हैं। किसान को किसान क्लब के पांच सिद्धांतों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में महेंद्रसिंह ने किसानों को भामाशाह योजना के बारे में विस्तार पूर्व जानकारी देते हुए आभार व्यक्त किया। बाबूलाल घांची ने भी अपने विचार