- Hindi News
- महालक्ष्मी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया
महालक्ष्मी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया
कस्बेके ब्रह्मपुरी स्थित पौराणिक महालक्ष्मी माता मंदिर प्रांगण में महालक्ष्मी माता का जन्मोत्सव श्रीमाली ब्राह्मण नवयुवक मंडल के तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर महालक्ष्मी माता की प्रतिमा को आंगी रचना से सजाया गया मंदिर पर रंग-बिरंगी रोशनी की गई। मंगलवार शाम को मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर महाआरती की गई। इस मौके पर सैकड़ों समाज के लोगों ने माता के चरणों में पुष्प प्रसादी चढ़ाकर जयकारों के साथ खुशहाली की कामना की। रात्रि में भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भजन कलाकार अजय सैन, महेंद्र सोनी, तिलोकचंद दर्जी, अरूण सोनी, गणेशपुरी सहित आधा दर्जन कलाकारों ने मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी।
जिस पर श्रोता झूम उठे इस मौके पर श्रीमाली ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष भंवरलाल ओझा, विष्णु बोहरा, रमण भाई जोशी, नवयुवक मंडल अध्यक्ष महेश त्रिवेदी, ललित कुमार शास्त्री, कमलेश ओझा, प्रमोद ओझा, नरेश त्रिवेदी, जोगेश ओझा, भरत बोहरा, दुष्यंत त्रिवेदी मौजूद थे। महाप्रसादी का लाभ रमेश कुमार बोहरा ने लिया।