बेबी किट पाठ्य सामग्री वितरण का निर्णय
महावीरइंटरनेशनल शाखा सिवाना की ओर से बच्चों को 100 बेबी किट 500 बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की जाएगी। बुधवार को कस्बे में आयोजित शाखा सिवाना की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
जोन चेयरमैन पोकरराम प्रजापत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महावीर इंटरनेशनल के 26 वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन तिरुपति बालाजी में आयोजित पर भाग लेने का आह्वान किया गया। 20 21 दिसंबर को सम्मेलन में सिवाना केंद्र के सभी सदस्यों के भाग लेने के लिए निर्धारित फीस भेजने का निर्णय लिया। छात्रों को बेबी किट वितरण वीर भरत कानूनगो 5 सौ पाठ्य सामग्री वितरण वीर जगदीश प्रजापत की ओर से किया जाएगा।
बैठक में जोन चेयरमैन पोकरराम प्रजापत ने संस्था की ओर से चलाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण शिक्षा संबल तथा सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। स्थानीय केंद्र शाखा अध्यक्ष वीर भरत कानूनगो ने स्थानीय केंद्र की ओर से संचालित गतिविधियों की जानकारी दी।
इस मौके पर वीर नरेंद्र कुमार संकलेचा, वीर जगदीश प्रजापत, वीर राजेंद्र प्रसाद सोनी, वीर रघुनाथराम चौधरी, उम्मेदसिंह गहलोत, पेमा राम देवासी जयंतीलाल ओस्तवाल मौजूद थे।