पीएम मोदी का जन्मदिन सादगीपूर्ण मनाया
सिवाना. प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी का जन्म दिन बुधवार को सादगीपूर्ण मनाया गया।
स्थानीय डाक बंगले में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन पूर्व प्रधान मूलसिंह भायल की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु की कामना के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। बैठक में मूलसिंह भायल ने कहा कि नरेंद्र मोदी सब का साथ सबका विकास के लक्ष्य के साथ देश के विकास की ओर अग्रसर हो रहे हैं। देश की जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए मोदी के नेतृत्व में पार्टी निरंतर प्रयासरत है। बैठक में भाजपा मंडल महामंत्री महेंद्र छाजेड़, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजेश जोशी, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष प्रभुपुरी गोस्वामी मौजूद थे। बैठक के पश्चात जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों के लिए सहायता राशि एकत्रित की गई। जिसमें भाजपा मंडल सिवाना की ओर से 25 हजार रुपए सहित विभिन्न लोगों ने योगदान दिया। स्थानीय सरकारी अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मरीजों को फल वितरित किए गए।